[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर ट्रक में छिपाकर लायी गयी 800 लीटर विदेशी शराब जब्त

ट्रक में छिपाकर लायी गयी 800 लीटर विदेशी शराब जब्त

0
ट्रक में छिपाकर लायी गयी 800 लीटर विदेशी शराब जब्त

प्रतिनिधि, हाजीपुर.

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के समीप से औद्योगिक थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक में छिपाकर लायी गयी 800 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये ट्रक चालक अशोक कुमार और खलासी सुखबीर कुमार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा कोबरपुर घाट के रहनेवाले बताये गये हैं. इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के समीप विदेशी शराब की एक बड़ी खेप लायी गयी है. सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष अरविंद पासवान के के नेतृत्व में एक टीम औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्थित एक फैक्ट्री के समीप खड़े ट्रक की तलाशी के दौरान 800 लीटर विदेशी शराब बरामद की. ट्रक को जब्त कर पकड़े गये दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से शराब लेकर हाजीपुर देर शाम पहुंचे थे. औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के समीप ट्रक खड़ा करने के लिए कहा गया था. वहीं से शराब की डिलिवरी करनी थी. ट्रक चालक और खलासी डिलिवरी लेने वालों का इंतजार कर रहे थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel