[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर इंटर की परीक्षा में 361 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

इंटर की परीक्षा में 361 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
इंटर की परीक्षा में 361 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हाजीपुर. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित की गयी. इस दौरान जिले में कुल 68 परीक्षा केंद्रों पर कुल आवंटित 24 हजार 814 परीक्षार्थियों में से 24 हजार 453 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. परीक्षा के दौरान 361 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली. इस संबंध में बताया गया कि हाजीपुर अनुमंडल के 50 केंद्रों पर आवंटित 19 हजार 896 में 19 हजार 578, महनार के 4 परीक्षा केंद्रों पर 1587 में 1575 एवं महुआ अनुमंडल के 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल आवंटित 3331 में 3300 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. इस दौरान डीएम, एसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों को कदाचार में लिप्त नहीं रहने का निर्देश दिया. सीसीटीवी से भी परीक्षा पर नजर रखी गयी. परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गयी. देर से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी. प्रथम पाली 9:30 से 12:45 एवं द्वितीय पाली 1:45 से 5 तक संचालित की गयी. छात्र- छात्राओं के लिये अलग अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में गणित एवं दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा दी. परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी समय से पूर्व ही पहुंच गए थे. प्रारंभ में दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्र पर भीड़ बनी रही. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गयी. इस दौरान केंद्रों पर लाउडस्पीकर से परीक्षा से संबंधित निर्देश लगातार प्रसारित किया जा रहा था. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी. कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल आदि ले जाने की इजाजत नहीं दी गयी. केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने सबसे पहले डिस्प्ले बोर्ड से रोल के अनुसार परीक्षा कक्ष की जानकारी ली और परीक्षा देने परीक्षा में पहुंचे. हाजीपुर के आदर्श परीक्षा केंद्र महिला कालेज पर छात्राओं का उत्साह बना रहा. यहां भीड़ भाड़ ज्यादा दिखी. हालांकि जब भी कोई पदाधिकारी अथवा उड़न दस्ता दल पहुंचता भागा भागी शुरू हो जाती. परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में 158 एवं दूसरी में 203 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम पाली में कुल 225 और द्वितीय पाली में 193 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गये. हाजीपुर अनुमंडल के परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल आवंटित 12 हजार 267 में 12 हजार 119 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 148 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गये. दूसरी पाली में कुल आवंटित 7629 में 7459 उपस्थित हुए, वही 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गये. महनार अनुमंडल के परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल आवंटित 1010 में 1007 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, वहीं तीन अनुपस्थित हो गये. दूसरी पाली में कुल आवंटित 577 में 568 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 9 अनुपस्थित हो गये. महुआ अनुमंडल के परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल आवंटित 1648 में 1641 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 7 अनुपस्थित हुए. दूसरी पाली में कुल आवंटित 1683 में 1659 परीक्षार्थी शामिल हुए और 24 अनुपस्थित हो गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel