[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. दूसरे दिन शांतिपूर्ण रही इंटर परीक्षा, 509 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

bhagalpur news. दूसरे दिन शांतिपूर्ण रही इंटर परीक्षा, 509 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

0

भागलपुर जिले में इंटर की परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. दोनों पालियों में कुल 509 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. जबकि कुछ सेंटर पर विलंब से पहुंचने के कारण कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी. हालांकि सोमवार की तरह मंगलवार को केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल नहीं था. अधिकांश छात्र समय से ही पहले ही केंद्र पर पहुंच गये थे. कुछ केंद्रों पर मामूली विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का मौका केंद्राधीक्षक द्वारा दिया गया. दूसरी तरफ मारवाड़ी पाठशाला सेंटर पर चर्चा थी कि एक वीक्षक के विलंब से पहुंचने पर उसे बाहर ही रोक दिया गया था. हालांकि केंद्राधीक्षक ने इसकी पुष्टि नहीं की है. दोनों पालियों में कुल 29,098 परीक्षार्थियों में से 28,589 उपस्थित रहे. पहली पाली में 11,800 परीक्षार्थी शामिल हुए, 160 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 16,789 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 349 अनुपस्थित रहे. किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं है.

आसान थे प्रश्न, परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

पहली पाली में गणित की परीक्षा ली गयी थी तो दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा ली गयी. दोनों विषयों की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न आसान और सरल थे. उत्तर देने में मजा आ गया. खास कर गणित की परीक्षा दे कर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले थे. मारवाड़ी पाठशाला से परीक्षा दे कर निकली परीक्षार्थी आद्या ने बताया कि गणित के प्रश्न आसान और सिलेबस आधारित थे. सीएमएस स्कूल से परीक्षा दे कर निकले छात्र सोमेश ने बताया कि कुछ प्रश्नों में समय लगा, लेकिन सवाल स्पष्ट थे. दूसरी पाली में कला संकाय के राजनीति विज्ञान के छात्र आलोक ने बताया कि प्रश्नपत्र समझने में दिक्कत नहीं हुई.

डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से सीएमएस हाई स्कूल, भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. परीक्षा कक्षों में तैनात दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की भी जांच की गयी. डीएम ने केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा समिति के निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाये. डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनियमितता पाये जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिला प्रशासन की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा और निगरानी संबंधी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गयी हैं. परीक्षा अवधि के दौरान लगातार निगरानी भी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel