[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज 15 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! गोपालगंज में नहर में जानलेवा स्टंट कर रहे 8 किशोरों पर पुलिस का एक्शन

15 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! गोपालगंज में नहर में जानलेवा स्टंट कर रहे 8 किशोरों पर पुलिस का एक्शन

0
15 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! गोपालगंज में नहर में जानलेवा स्टंट कर रहे 8 किशोरों पर पुलिस का एक्शन

Reels Stunt News: (राकेश कुमार) सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ युवाओं को लगातार खतरे की ओर धकेल रही है. ताजा मामला गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर बीच बाजार से होकर गुजरने वाली हथुआ शाखा नहर का है, जहां इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स बनाने के चक्कर में कई किशोर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए. समय रहते पुलिस के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया.

नहर के पुल से लगा रहे थे छलांग

जानकारी के अनुसार नहर के पुल पर करीब आठ किशोर जमा होकर रील्स बनाने के लिए ऊंचाई से गहरे पानी में छलांग लगा रहे थे. इसी दौरान फुलवरिया थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई. गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी किशोरों को मौके से हटाया और कड़ी चेतावनी दी.

Image 973
15 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! गोपालगंज में नहर में जानलेवा स्टंट कर रहे 8 किशोरों पर पुलिस का एक्शन 5

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किशोरों को समझाते हुए कहा कि चंद सेकंड की रील्स के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाना बेहद खतरनाक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में कोई भी युवक नहर में स्टंट करते या नहाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Image 972
15 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! गोपालगंज में नहर में जानलेवा स्टंट कर रहे 8 किशोरों पर पुलिस का एक्शन 6

हथुआ शाखा नहर बन रही स्टंट जोन

स्थानीय लोगों के अनुसार हथुआ शाखा नहर इन दिनों युवाओं और किशोरों के लिए खतरनाक स्टंट जोन बनती जा रही है. पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कुछ युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए जानलेवा स्टंट कर रहे हैं. नहर के ऊंचे पुलों से छलांग लगाकर वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना लगातार बढ़ रहा है.

E8F87Dbf 8D63 4C8E B1A5 Cc14F3E9Cf8F

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी इसी नहर में डूबने से कई युवकों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद जोखिम भरे स्टंट का सिलसिला थम नहीं रहा है. पुलिस की तत्परता से इस बार संभावित दुर्घटना टल गई.

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए खतरनाक स्टंट करने से रोकें, ताकि किसी परिवार को अपूरणीय क्षति न उठानी पड़े.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Previous article क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू
Next article कल्याण बनर्जी पर अब ममता बनर्जी को भरोसा नहीं, इस वकील को सौंप रही पार्टी का केस
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel