[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

0
क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू
बालों को झड़ने से रोकने के लिए घर पर शैंपू कैसे बनाएं? Ai image

DIY Hair Fall Control Shampoo: आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या काफी आम बन गयी है. यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जिससे एक बड़ी आबादी जूझ रही है और किसी ने किसी तरीके से छुटकारा पाना चाहती है. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो अक्सर हम दुकानों में मिलने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन ये प्रोडक्ट्स भी कुछ ही समय के लिए फायदा दिखाते हैं क्योंकि कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को फायदा पहुंचाने की जगह पर नुकसान ज्यादा पहुंचाने लग जाते हैं. अगर आप्केव बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं और आप इससे छुटकारा पाने के लिए हर तरकीब अपना चुके हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको किचन में ही मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप एक नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू बना सकते हैं. ये शैंपू आपके बालों को न सिर्फ झड़ने से रोक सकती हैं बल्कि उन्हें अंदर से स्ट्रॉन्ग, घना और शाइनी भी बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप किस तरह से घर पर मौजूद सिर्फ 5 चीजों से एक नेचुरल शैंपू तैयार कर सकते हैं.

इन 5 चीजों से बनेगा आपका हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

इस नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू को बनाने के लिए आपको किसी महंगे इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको सिर्फ पांच कॉमन चीजें ही चाहिए. इस शैंपू को तैयार करने के लिए आपको रीठा, आंवला, शिकाकाई, मेथी के दाने और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ने वाली है. सदियों से हमारे देश में बालों की देखभाल के लिए रीठा, आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता रहा है. रीठा जहां बालों की गंदगी को साफ करके नेचुरल झाग बनाता है, वहीं, शिकाकाई बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करता है. इसके अलावा आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूती देने का काम करते हैं और मेथी के दाने बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही डैंड्रफ को भी खत्म करने में मदद करते हैं. वहीं, एलोवेरा जेल आपके बालों को गहराई से मॉइस्चर देता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाकर रखता है.

ये भी पढ़ें: महंगे हेयर सीरम पर क्यों करें पैसे बर्बाद? घर में रखी 4 चीजों से बनाएं केमिकल-फ्री सीरम, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा फर्क

हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू बनाने का सबसे आसान तरीका

इस शैंपू को बनाना आप जितना सोच रहे हैं उससे भी ज्यादा आसान है. इसके लिए आप सबसे पहले 5 से 6 रीठा, 5 से 6 सूखे हुए आंवले और 5 से 6 शिकाकाई के टुकड़ों को ले लेना है. इसके साथ ही एक बड़े चम्मच में मेथी के दाने भी निकाल लें. अब इन चारों चीजों को करीब दो ग्लास पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें. अगली सुबह, इस पानी को बर्तन समेत गैस पर रखें और धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए. जब यह अच्छी तरह उबल जाए, तो गैस बंद कर दें और मिक्चर को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इन सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह से मसल लें ताकि उनके सारे क्वालिटीज और खूबियां पानी में आ जाए. अब इस मिश्रण को एक साफ कपड़े या छन्नी से अच्छी तरह से छान लें. लास्ट में, इस छाने हुए पानी में दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं. आपका 100 प्रतिशत केमिकल फ्री नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू तैयार है.

शैंपू को इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस घर पर बने शैंपू का इस्तेमाल करना भी बहुत ही ज्यादा आसान है. जब भी आपको बाल धोने हों, अपने बालों को सादे पानी से गीला कर लें. इसके बाद तैयार शैंपू को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं. अब अपनी उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से 3 से 5 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें. चूंकि इसमें रीठा है, इसलिए यह हल्का झाग भी छोड़ेगा. मसाज के बाद बालों को साफ और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. इस बात को हमेशा अपने दिमाग में रखें कि इस शैंपू में कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं है, इसलिए इसे एक बार में उतना ही बनाएं जितना एक या दो बार के इस्तेमाल में लग जाए. अगर आपसे यह ज्यादा बन गयी है तो इसे फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

कुछ ही हफ्तों में दिखेगा कमाल का असर

इस नेचुरल शैंपू के रेगुलर इस्तेमाल से आपको कुछ ही हफ्तों में अपने बालों में बड़े बदलाव नजर आने लगेंगे. सबसे पहले आपके बालों का टूटना और झड़ना काफी कम हो जाएगा. वहीं, मेथी और आंवला की खूबियां आपके बालों की जड़ों को न्यूट्रिशन देंगे, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलेगी. बाजार के शैंपू की तरह यह आपके स्कैल्प का नेचुरल ऑयल नहीं छीनता, जिससे आपके बाल ड्राई नहीं होंगे बल्कि उनका नेचुरल कालापन और शाइन भी वापस लौट आएगी.

ये भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क, ड्राई और डैमेज्ड बालों में फिर से लौट आएगी जान

Previous article बूढ़ी गंडक तट पर योग दिवस का आयोजन, नदियों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
Next article 15 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! गोपालगंज में नहर में जानलेवा स्टंट कर रहे 8 किशोरों पर पुलिस का एक्शन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel