[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज बरसात बनी जानलेवा, गोपालगंज में सांप के काटने से दो बच्चों की मौत

बरसात बनी जानलेवा, गोपालगंज में सांप के काटने से दो बच्चों की मौत

0
बरसात बनी जानलेवा, गोपालगंज में सांप के काटने से दो बच्चों की मौत

Gopalganj Snake Bite News: गोपालगंज जिले में सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. गोपालपुर और माधोपुर थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है.

घर के पीछे खेल रही बच्ची को सांप ने डसा

पहली घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबेखरेया गांव की है. यहां प्रमोद यादव की 12 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी घर के पीछे खेल रही थी. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया.

सर्पदंश के बाद बच्ची अचेत हो गई. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर में खेल रहे मासूम को कोबरा ने काटा

दूसरी घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के सरेया नरेंद्र गांव की है. यहां रविंद्र कुमार शर्मा के 7 वर्षीय पुत्र अंकुर कुमार को घर में खेलते समय कोबरा सांप ने काट लिया.

परिजन बच्चे को तुरंत बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बरसात में बढ़ रहा सर्पदंश का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार बरसात और उमस भरे मौसम में सांप अधिक सक्रिय हो जाते हैं और भोजन तथा सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों के आसपास भी पहुंच जाते हैं. ऐसे में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि देखी जाती है.

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि घर और आसपास साफ-सफाई रखें, झाड़ियों और जलभराव से बचें तथा सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं. समय पर उपचार ही जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel