[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जापान की PM को ‘छोटी बहन’ क्यों बोले पीएम मोदी? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

जापान की PM को ‘छोटी बहन’ क्यों बोले पीएम मोदी? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

0
जापान की PM को ‘छोटी बहन’ क्यों बोले पीएम मोदी? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
जापानी पीएम ताकाइची के साथ पीएम मोदी (Photo: PTI)

भारत-जापान की 16वीं वार्षिक शिखर बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको चौंकाते हुए जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची को अपनी ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया. उनके इस बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कई लोगों को लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक होकर जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची को ‘छोटी बहन’ कहा, लेकिन इसकी असली वजह हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच हुई एक प्राइवेट बातचीत थी.

पीएम मोदी और सानाए ताकाइची के बीच क्या हुई बात?

हिंदुस्तान टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से एक खबर प्रकाशित की है. इसमें बताया गया है कि हैदराबाद हाउस में हुई बातचीत के दौरान जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने पीएम मोदी से कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे उनके बड़े भाई जैसे थे और वह उनका बहुत सम्मान करती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि आबे का पीएम मोदी से गहरा लगाव था, इसलिए अब वह भी मोदी को अपने बड़े भाई की तरह मानती हैं.

आबे की हत्या के बाद पीएम मोदी गये थे जापान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच बेहद करीबी और व्यक्तिगत संबंध थे. 8 जुलाई 2022 को नारा में शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी. आबे के कार्यकाल में भारत-जापान के रिश्तों को नई मजबूती मिली और दोनों देशों की साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंची. आबे के निधन के बाद पीएम मोदी 27 सितंबर 2022 को खास तौर पर टोक्यो पहुंचे थे, जहां उन्होंने राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात कर उन्हें अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की थीं.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति भवन में जापान की पीएम तकाइची का भव्य स्वागत, मोदी बोले- रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी और सानाए ताकाइची, दोनों ही शिंजो आबे का बेहद सम्मान करते थे. इसी वजह से पीएम मोदी ने उन्हें अपनी ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया. जवाब में ताकाइची ने भी इस रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार किया और पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें ‘छोटी बहन’ कहे जाने पर खुशी है.

Previous article आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद
Next article बरसात बनी जानलेवा, गोपालगंज में सांप के काटने से दो बच्चों की मौत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel