[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर बनी उचकागांव की ‘लाइफ लाइन’ सड़क, हल्की बारिश में जलमग्न

गोपालगंज में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर बनी उचकागांव की ‘लाइफ लाइन’ सड़क, हल्की बारिश में जलमग्न

0
गोपालगंज में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर बनी उचकागांव की ‘लाइफ लाइन’ सड़क, हल्की बारिश में जलमग्न
उचकागांव की लाइफ लाइन' सड़क की तस्वीर

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड से होकर गुजरने वाली लाइन बाजार-थावे मुख्य सड़क मानसून की शुरुआती हल्की बारिश में ही जलमग्न हो गई है. प्रसिद्ध थावे शक्तिपीठ और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क झील का रूप ले चुकी है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है.

कम दूरी के कारण हजारों लोगों की लाइफ लाइन है यह सड़क

भौगोलिक और यातायात की दृष्टि से यह सड़क पूरे क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है. लाइन बाजार से मीरगंज होकर थावे जाने की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है, जबकि जमसड़ी, त्रिलोकपुर और अरना बाजार होकर जाने पर यह दूरी घटकर 13 से 19 किलोमीटर रह जाती है. कम दूरी के कारण प्रतिदिन हजारों राहगीर, श्रद्धालु, छात्र और कामकाजी लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं.

जल निकासी नहीं होने से हर बारिश में बन जाती है झील

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों ओर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जमसड़ी गांव के पास हर बारिश में पानी भर जाता है. कई दिनों तक पानी जमा रहने से सड़क की पिच उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो पानी में दिखाई नहीं देते.

हर दिन हादसे का खतरा

पानी से ढके गड्ढों के कारण बाइक सवार आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. स्थानीय लोगों और राहगीरों को घर से निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर गुजरना उनकी मजबूरी बन गई है.

संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

सड़क पर लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. लोगों ने जल्द से जल्द जल निकासी और सड़क मरम्मत की मांग की है.

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel