[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका विशेष कोर्ट से वापस, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका विशेष कोर्ट से वापस, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

0
कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका विशेष कोर्ट से वापस, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
फ़ाइल फोटो

(गोपालगंज से सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट)


Gopalganj News: कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-III सह विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) राजेंद्र कुमार पांडेय की कोर्ट में सुनवाई की तिथि निर्धारित थी. बुधवार को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक, उदय कुमार, शेख असगर, रवि प्रकाश मणी त्रिपाठी व अन्य अधिवक्ताओं ने विधायक की जमानत अर्जी को वापस ले लिया. कोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक आदेश जारी किया है. इसलिए अब इस कोर्ट से जमानत की अर्जी को वापस लिया जा रहा. अर्जी वापस लेने के साथ ही सिविल कोर्ट की सुनवाई पर भी अब रोक लग गयी.

पटना उच्च न्यायालय को प्रभावी आदेश देने का निर्देश


विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से यह राहत मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची, न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की बेंच से मिली है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्र, कुमारी अंजूल द्विवेदी, सौरभ तिवारी, राम शंकर के पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि सभी संबंधित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, और मामले की खूबियों पर कोई राय व्यक्त किए बिना, यह निर्देश दिया जाता है कि जब तक उच्च न्यायालय द्वारा मामले की प्रभावी सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक एफआइआर संख्या 161/2026 के तहत याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

इस बीच, याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया जाता है कि वे अपनी लंबित याचिका के शीघ्र निपटारे के लिए उच्च न्यायालय में उचित आवेदन प्रस्तुत करें. साथ ही, उच्च न्यायालय से अनुरोध है कि मामले की सुनवाई को प्राथमिकता दें और प्रभावी आदेश पारित करें.

Image 92
कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका विशेष कोर्ट से वापस, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत 3

एक अप्रैल से चार भू-माफिया जेल में बंद


पुलिस ने मौके से भू- माफिया भोला पांडेय उर्फ राकेश पांडेय, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार व नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि सीए राहुल तिवारी, सतीश पांडेय और उनके विधायक भाई अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय का नाम साजिशकर्ता में दिया है.

किरण सिन्हा के कारिंदे के बयान पर दर्ज हुआ था कांड


मीरगंज थाने के सेमराव गांव के जितेन्द्र कुमार राय ने बीते एक अप्रैल को कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बताया था कि मुजफ्फरपुर के विमल प्रसाद सिन्हा की पत्नी किरण सिन्हा के वह कारिंदा हैं. कुचायकोट थाने के बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन है. जिसमें गेहूं की फसल लगी है, जो पककर तैयार है. उसे देखने के लिए मैं गया तो पहले से वहां मौजूद लोगों ने कहा कि अपने मालिक से कहकर जमीन उनके नाम कर दें. उन लोगों ने वहां मौजूद पांच कमरों में लगे ताला को तोड़कर अपना ताला भी लगा दिया और जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है. अब इस मामले की जांच की जिम्मेदारी भी सरकार ने सीआइडी को सौंप दी है.

Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई

Previous article ₹11999 में आया नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी और स्मूद डिस्प्ले
Next article भीषण गर्मी में पानी के संकट पर PHED का बड़ा एक्शन, अररिया और फारबिसगंज में कंट्रोल रूम स्थापित, चापाकल मरम्मत के लिए 9 विशेष टीमें गठित
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel