[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में 7 से 13 जुलाई तक होगी कक्षा 1 से 8 की त्रैमासिक परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

गोपालगंज में 7 से 13 जुलाई तक होगी कक्षा 1 से 8 की त्रैमासिक परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

0
गोपालगंज में 7 से 13 जुलाई तक होगी कक्षा 1 से 8 की त्रैमासिक परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक और मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली त्रैमासिक परीक्षा 7 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. शिक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए सभी अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है. कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का विषयवार मूल्यांकन किया जाएगा.

कक्षा 1-2 का मौखिक, 3 से 8 तक की होगी लिखित परीक्षा

शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मौखिक होगा, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी विषयों के प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी.

  • पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक

जिन कक्षाओं की परीक्षा निर्धारित नहीं होगी, उनकी नियमित पढ़ाई जारी रहेगी. साथ ही मध्याह्न भोजन योजना भी पूर्व की तरह संचालित होगी.

विद्यालय स्तर पर भी होगा मूल्यांकन

कक्षा 3 के शारीरिक शिक्षा एवं कला, कक्षा 6 के शारीरिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान और कला, जबकि कक्षा 7 एवं 8 के कंप्यूटर विज्ञान का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा.

इसके अलावा विद्यार्थियों की उपस्थिति, समयबद्धता, खेल-कूद, भाषण, प्रश्नोत्तरी, स्वच्छता, चित्रकला, नेतृत्व क्षमता और सृजनात्मक गतिविधियों का भी 100 अंकों के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी.

कदाचार पर सख्ती, जारी हुए 17 दिशा-निर्देश

शिक्षा विभाग ने परीक्षा संचालन के लिए 17 बिंदुओं का दिशा-निर्देश जारी किया है. वीक्षकों को केवल प्रश्न समझाने तक ही सहयोग करने की अनुमति होगी. परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही विद्यार्थियों को शौचालय जाने की अनुमति मिलेगी. शैक्षणिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बैठाने तथा परीक्षा कक्ष में किताबें लाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: छपरा से दिल्ली के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें क्या है पूरा टाइम टेबल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel