[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में मोहर्रम पर शहर में निकली ताजिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गोपालगंज में मोहर्रम पर शहर में निकली ताजिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
गोपालगंज में मोहर्रम पर शहर में निकली ताजिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Gopalganj Muharram News: (मनीष राज ) मोहर्रम के अवसर पर शहर में पारंपरिक तरीके से ताजिया जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और मातमी माहौल में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर आगे बढ़ा, जहां लोगों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ ताजिया का स्वागत किया.

Image 1474
गोपालगंज में मोहर्रम पर शहर में निकली ताजिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 5

पूरे जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई. सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे.

Image 1472
गोपालगंज में मोहर्रम पर शहर में निकली ताजिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 6

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी गई निगरानी

मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार, सदर इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने लगातार जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

प्रशासन की ओर से पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी की गई. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस बल को सक्रिय रखा गया.

Image 1473
गोपालगंज में मोहर्रम पर शहर में निकली ताजिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 7

आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से मोहर्रम का ताजिया जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

Previous article Hero Splendor Plus Xtec का Disc वेरिएंट खरीदें या Drum? जानें कौन है वैल्यू फॉर मनी
Next article वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में खर्च बढ़ाएंगे चुनौती, प्रेम जीवन में बढ़ेगा विश्वास
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel