[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में खर्च बढ़ाएंगे चुनौती, प्रेम जीवन में बढ़ेगा विश्वास

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में खर्च बढ़ाएंगे चुनौती, प्रेम जीवन में बढ़ेगा विश्वास

0
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: आने वाले हफ्ते में खर्च बढ़ाएंगे चुनौती, प्रेम जीवन में बढ़ेगा विश्वास
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक

Vrishchik Saptahik Rashifal, वृश्चिक राशि: यह सप्ताह परिवार और प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन नौकरी और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होगी. धैर्य, अनुशासन और सही योजना के साथ आप चुनौतियों को अवसर में बदल सकते हैं. . यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के दूसरे, तीसरे तथा चौथे भाव में संचरण करेंगे, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता कायम रहेगी. घर का वातावरण अनुकूल रहेगा और आपसी समझदारी से समस्याएं हल होंगी. परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

व्यापार और नौकरी

नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपनी काम की रफ्तार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. मंगल का सहयोग मिलेगा लेकिन सूर्य आठवें भाव में है जिसे काम धीमी गति से पूरा होगा, जिससे प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है और वरिष्ठ अधिकारी नाखुश रह सकते हैं. व्यापारी अपने नए विचारों को आजमा सकते हैं, जिससे अलग पहचान बनेगी. लेकिन अति आत्मविश्वास में डूबकर गलत फैसला न लें.

करियर और शिक्षा

इस समय अपने करियर को लेकर धैर्य बनाए रखें. शनि पंचम भाव में है,छात्रों को पढ़ाई में लगातार मेहनत करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि मन अशांत हो सकता है और ध्यान भटक सकता है. किसी भी बड़े शैक्षणिक या करियर संबंधी निर्णय को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल न करें.

स्वास्थ्य

मंगल सप्तम भाव में है जिसे अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. सूर्य आठवें भाव में है थकान बनी रह सकती है. अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें, समय पर भोजन करें और प्रतिदिन योग या व्यायाम जरूर करें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक रूप से यह समय संघर्षों भरा रहेगा, हालांकि नियमित आमदनी बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बढ़ते खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखें. इस अवधि में कोई भी बड़ा आर्थिक लेन-देन या उधार लेना-देना से बचें.

प्रेम जीवन

शादीशुदा जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होगा. शनि पंचम भाव में है आप दोनों के बीच प्यार और विश्वास गहराएगा. एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करें, जिससे रोमांच और मधुरता बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन मे तनाव बन सकता है.

लकी अंक: 3
लकी रंग: भूरा

उपाय

काम की रफ्तार बढ़ाने और सेहत बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को मंगलवार के दिन ही शुरू करें. साथ ही किसी गरीब को भूरे रंग की वस्तु दान करें.

Previous article गोपालगंज में मोहर्रम पर शहर में निकली ताजिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Next article शनि प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, शिव जी के आशीर्वाद से सभी दुख होंगे दूर
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel