[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज कोर्ट ने बालिग युवती को पसंद के साथी के साथ रहने की दी अनुमति, भोरे की युवती बलिया की युवती संग रवाना

गोपालगंज कोर्ट ने बालिग युवती को पसंद के साथी के साथ रहने की दी अनुमति, भोरे की युवती बलिया की युवती संग रवाना

0
गोपालगंज कोर्ट ने बालिग युवती को पसंद के साथी के साथ रहने की दी अनुमति, भोरे की युवती बलिया की युवती संग रवाना
गोपालगंज कोर्ट

Gopalganj Court Permission : (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र से लापता हुई एक बालिग युवती के मामले में गोपालगंज न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत में पेशी के दौरान युवती ने अपनी इच्छा से उत्तर प्रदेश के बलिया की एक युवती के साथ रहने की बात कही. बालिग होने के कारण न्यायालय ने उसे अपनी स्वेच्छा से जीवन जीने और अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने की अनुमति दे दी. इसके बाद दोनों युवतियां बलिया के लिए रवाना हो गईं.

कोर्ट में युवती ने बताया अपनी मर्जी से गई थी

भोरे पुलिस ने बलिया से दोनों युवतियों को बरामद कर गोपालगंज न्यायालय में पेश किया. न्यायालय में धारा 164 के तहत भोरे की युवती (बदला हुआ नाम: काजल) का बयान दर्ज कराया गया.

युवती ने अदालत को बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से बलिया निवासी युवती (बदला हुआ नाम: आरती) के साथ गई थी. उसने कहा कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं.

बालिग होने के आधार पर मिली स्वतंत्रता

अदालत ने युवती के बालिग होने और उसकी स्वतंत्र इच्छा को देखते हुए उसे अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने की अनुमति दी. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

कागजी कार्रवाई के बाद दोनों हुईं रवाना

न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस दोनों युवतियों को भोरे थाना लाई, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई. इसके बाद दोनों युवतियां साथ में उत्तर प्रदेश के बलिया के लिए रवाना हो गईं.

Gopalganj News : क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र की युवती 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी. करीब एक महीने बाद परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच की, जिसमें युवती की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बलिया में मिली.

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां एक डेटिंग ऐप के माध्यम से पिछले करीब चार वर्षों से संपर्क में थीं और आपसी सहमति से साथ रह रही थीं. युवती के बालिग होने और उसके स्पष्ट बयान के बाद पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई पूरी की.

Also Read : वैशाली में सड़क किनारे टहल रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

Previous article धनबाद के पीजी लॉज में कथित देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंचने से पहले युवक-युवती मौके से फरार
Next article RIMS के एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार का जाति प्रमाण पत्र फर्जी, नामांकन रद्द
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel