[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में रिश्तेदार के घर से लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा पीएमसीएच रेफर

गोपालगंज में रिश्तेदार के घर से लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा पीएमसीएच रेफर

0
गोपालगंज में रिश्तेदार के घर से लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा पीएमसीएच रेफर
सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj Accident News: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोहित कुमार सिंह, पिता ओम प्रकाश सिंह, निवासी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक मंजीत कुमार, निवासी दुधारा, थाना गौरेया कोठी, जिला सिवान बताया गया है.

रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से दिघवा दुबौली स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे. लौटने के दौरान गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में मोहित कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

Image 144
सांकेतिक तस्वीर

गंभीर घायल युवक को पीएमसीएच रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मंजीत कुमार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मंजीत कुमार के सिर और पैर की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर है. बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है.

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बैकुंठपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. साथ ही फरार चालक की तलाश भी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बरसात बनी जानलेवा, गोपालगंज में सांप के काटने से दो बच्चों की मौ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel