[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज gopalganj news : दरवाजे पर खेल रही बच्ची के साथ हैवानियत, पीएमसीएच रेफर

gopalganj news : दरवाजे पर खेल रही बच्ची के साथ हैवानियत, पीएमसीएच रेफर

0
gopalganj news : दरवाजे पर खेल रही बच्ची के साथ हैवानियत, पीएमसीएच रेफर
सांकेतिक तस्वीर

gopalganj news : गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दरवाजे पर खेल रही दो साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की गयी. पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है. वहीं, आरोपित युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की और डायल-112 को सौंप दिया है.

घटना नगर थाना क्षेत्र की है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मो सारीक के रूप में हुई, जो यूपी के बिजनौर जिले के बसीकीरतपुर का रहनेवाला है और गोपालगंज में बाइक शोरूम में पेंटर का काम करता था. पुलिस कड़ाई से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. उसके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. उधर, सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने 24 घंटे के अंदर आरोपित मो सारीक की गिरफ्तारी होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि बच्ची की उम्र महज दो साल है. यूपी के बिजनौर के रहने वाले युवक ने कल देर शाम दरवाजे पर खेल रही बच्ची को अगवा कर घटना को अंजाम दिया है. स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपित को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा पुलिस ने परिजनों को दिलाया है. उधर, अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है.

गैंगरेप में तीन दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

गोपालगंज. शहर के एक मुहल्ले से किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों के गिरेबां तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके है. पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में किशोरी को युवती बता दिया गया, जिससे सवाल उठने लगा कि आखिर पुलिस आरोपितों को क्यों बचाना चाहती है. नगर थाने में दर्ज कांड में परिजनों की ओर से पीड़िता की उम्र 16 वर्ष बतायी गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. नगर थाने की तेज-तर्रार पुलिस का हाथ खाली रहने पर लाेग सवाल उठा रहे हैं. जबकि, पीड़िता दलित उत्पीड़न का भी शिकार है. उधर, घटना की एफएसएल की टीम ने दोनों मामलों की जांच की है. वहीं, एसपी विनय तिवारी का दावा है कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपितों को कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel