जिले के चार जलाशयों में एशियन जल पक्षी गणना संपन्नजिले के जगतपुर झील, गंगा प्रसाद झील, डीमहा और कमला कुंड जलाशयों में एशियन जल पक्षी गणना संपन्न हो गयी. इनमें तीन जलाशयों में पिछले वर्ष भी गणना हुई थी, जबकि कमलाकुंड में पहली बार गणना की गयी. इस वर्ष जगतपुर झील में प्रवासी पक्षियों की विविधता कायम रही, पर उनकी संख्या में काफी गिरावट देखी गयी. डीमहा जलाशय में प्रवासी पक्षियों की संख्या कम थी, जबकि स्थानीय प्रजातियों की संख्या अधिक देखी गयी.
सर्वेक्षण दल में ये रहे शामिल
एडब्ल्यूएस-2026 के को-ऑर्डिनेटर सह जंतु विज्ञान विभाग के प्रो डीएन चौधरी के नेतृत्व में सर्वेक्षण किया गया. सर्वेक्षण दल में राहुल रोहिताश्व, आनंद, ज्ञान चंद ज्ञानी, मुकेश, गौरव और शोध छात्र जय कुमार जय शामिल थे.