मौसम : गया का पारा 40 के पार
गया की गर्मी अब स्ट्रीम पर जा रही है. धीरे-धीरे तापमान ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है. दिन में कड़ी धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 16, 2024 11:26 PM
गया. गया की गर्मी अब स्ट्रीम पर जा रही है. धीरे-धीरे तापमान ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है. दिन में कड़ी धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं. गया में मतदान 19 अप्रैल को है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार तक जाने की संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा. गर्मी के इस मौसम का मंगलवार को यह सबसे अधिक तापमान है. सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा था. सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान दो व न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक रहा. चूंकि मंगलवार को गया के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा थी, जहां हजारों की भीड़ जुटी थी. वहां भी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 7:40 PM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 4:48 PM
July 6, 2026 4:24 PM
July 6, 2026 3:15 PM
