गया जी: गुरारू में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय शव बरामद, पहचान नहीं

Gaya Ji News : पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही.

By Rajeev Kumar | June 23, 2026 10:46 AM

गुरारू (गयाजी) से सुमित कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News : गुरारू थाना क्षेत्र में बंदौल और क्रांति नगर गांव के बीच मंगलवार सुबह एक 50 वर्षीय अज्ञात ग्रामीण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.

शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद गुरारू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस के अनुसार, शव के पास से कोई ऐसा सामान नहीं मिला है जिससे मृतक की पहचान हो सके. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

शव के पास पुलिस और लोग.

शव की पहचान के लिए की जा रही जांच

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि बंदौल और क्रांति नगर गांव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

यहां पढ़ें गया जी की खबरें..

उन्होंने बताया कि नियमानुसार शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि मृतक की पहचान हो सके और परिजन सामने आ सकें. पहचान होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Also Read: गया जी के शिवेंदु हर्ष बने डीएसपी, BPSC 70वीं में हासिल की 98वीं रैंक, वजीरगंज में जश्न का माहौल

साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, गया जी और औरंगाबाद से 7 ठग गिरफ्तार, एटीएम-सिम कार्ड बरामद, ऐसे लगाते थे चूना