बालू खनन के मामले में दो गिरफ्तार

बालू खनन के मामले में दो गिरफ्तार

By KANCHAN KR SINHA | February 9, 2026 7:27 PM

बाराचट्टी. पुलिस की टीम ने बालू खनन मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि पटियौना गांव से राकेश साव, दहियार से राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों लोगों के खिलाफ बालू खनन मामले में मुकदमा दर्ज था और फरार चल रहे थे.