पिंडदानी का बैग चोरी करते तीन पकड़ाये

तीन युवक पुलिस हिरासत में

By KANCHAN KR SINHA | September 15, 2025 5:05 PM

तीन युवक पुलिस हिरासत में प्रतिनिधि, मानपुर. फल्गु नदी पूर्वी तट स्थित सीता कुंड मंदिर परिसर पर नवमी तिथि को माता सीता ने अपने ससुर राजा दशरथ जी के मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया था. इस ख्याल से सोमवार को नवमी तिथि पर काफी भीड़ देखी गयी. इस दौरान झारखंड के गिरिडीह जिले के रहने वाले पिंडदानी अमित कुमार जालान का बैग झपट लिया गया. उसमें 20 हजार नकदी के साथ मोबाइल फोन व अन्य कागजात थे. उन्होंने तत्परता दिखायी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. वे कोंच औरदूसरे प्रदेशों के निवासी बताये जा रहे हैं. हिरासत में लिये गये युवकों की पहचान रामाश्रय व राजन दास के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है