पराली जलाने वालों पर सख्ती, रजिस्ट्रेशन रद्द करने का निर्देश

नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पराली जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.

By KANCHAN KR SINHA | April 24, 2026 7:19 PM

खिजरसराय. नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पराली जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में फोटो व जियो टैगिंग के आधार पर किसान रजिस्ट्रेशन नंबर रद्द किया जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाये. एसडीओ ने बताया कि पराली जलाने से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है. उन्होंने किसी भी तरह की कोताही न बरतने और प्रमाण मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने को कहा.