नक्सली बंद का असर नहीं, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में की चौकसी
नक्सलियों की बंदी का बाराचट्टी में कोई खास असर नहीं रहा. हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप बंद रहे. इस कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी.
By Prabhat Khabar News Desk |
July 25, 2024 5:43 PM
बाराचट्टी.
नक्सलियों की बंदी का बाराचट्टी में कोई खास असर नहीं रहा. हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप बंद रहे. इस कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी. जानकारी के अनुसार, नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाते हैं. वहीं एक करोड़ के इनामी नेता विवेक की पत्नी जया हेंब्रम सहित तीन अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में यह बंद का आयोजन किया गया है. संगठन बिहार झारखंड एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि धनबाद में सुरक्षा बलों ने विवेक की पत्नी जया हेंब्रम सहित अन्य लोगों को एक अस्पताल में गिरफ्तार किया था. इधर, बाराचट्टी के नक्सलग्रस्त इलाकों में एसएसबी ने बाइक से जबरदस्त अभियान चलाया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 7:40 PM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 4:48 PM
July 6, 2026 4:24 PM
July 6, 2026 3:15 PM
