बराती से लौट रहे स्काॅर्पियो ताड़ पेड़ से टकरायी, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

घटना के बाद अफरातफरी मच गयी.

By Prabhat Khabar News Desk | April 22, 2024 10:47 PM

मानपुर. गया-राजगीर मुख्य मार्ग पर बदरा के समीप सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे अनियंत्रित वाहन चालक ने रोड किनारे ताड़ पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी लोगों को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटुआ से बरात रविवार को गया शहर आयी थी. सोमवार को बरात वापस लौट रही थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रोड किनारे तार पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में कार में सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसके बाद बदरा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में सभी का उपचार कराया गया. इस हादसे में तीन लोग गंभीर हालत को देखते हुए एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. लेकिन, तब तक क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को बरात वाले लेकर चले गये थे.