ऑपरेशन अमानत : आरपीएफ ने यात्री का खोया ब्लूटूथ बरामद कर किया सुपुर्द

Gaya Ji News : लोको वाशिंग पिट में तैनात आरक्षी श्रीराम कुमार को खोजबीन के लिए लगाया गया. तलाशी के दौरान ब्लूटूथ बरामद कर उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट गया में जमा कराया गया.

By Rajeev Kumar | June 2, 2026 9:51 AM

Gaya Ji News : (रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट )

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन अमानत के तहत तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ ब्लूटूथ खोजकर सुरक्षित वापस लौटा दिया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि यात्री अभिषेक कुमार, निवासी हिसुआ (जिला नवादा), 12398 डाउन महाबोधि एक्सप्रेस से दिल्ली से गया तक यात्रा कर रहे थे. वे कोच संख्या ए-2 की बर्थ संख्या 34 पर सवार थे.

ब्लूटूथ छूटने की जानकारी आरपीएफ को दी थी

गया स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका बोट कंपनी का ब्लूटूथ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1400 रुपये बताई गई है, ट्रेन में ही छूट गया. इसकी सूचना उन्होंने तुरंत आरपीएफ को दी.

सूचना मिलते ही लोको वाशिंग पिट में तैनात आरक्षी श्रीराम कुमार को खोजबीन के लिए लगाया गया. तलाशी के दौरान ब्लूटूथ बरामद कर उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट गया में जमा कराया गया.

आरपीएफ ने बरामदी की सूचना यात्री को दी

इसके बाद आरपीएफ ने यात्री को बरामदगी की सूचना दी. सूचना मिलने पर अभिषेक कुमार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचे और अपने ब्लूटूथ की पहचान की. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार ने ब्लूटूथ उन्हें सुपुर्द कर दिया.

Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़