Nawada News. नावदा में योग शिविर, शिक्षक प्रशिक्षण व जनता दरबार
Nawada News. नवादा में शनिवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सुबह 5:00 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे. सुबह 8:00 बजे से डायट भवन में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी.
Nawada News. नवादा में शनिवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सुबह 5:00 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे. सुबह 8:00 बजे से डायट भवन में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी. साथ ही सुबह 11:00 बजे से जिले के सभी थानों में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार आयोजित किया जायेगा. जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. इन कार्यक्रमों को लेकर संबंधित विभागों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
शहर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
सुबह 5:00 बजे से- शहर के कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन.
सुबह 8:00 बजे से – डायट भवन में शिक्षकों का प्रशिक्षण.
सुबह 11:00 बजे से- जिले के सभी थानों में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन.
