जानलेवा हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार
जानलेवा हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार
By Roshan Kumar |
February 23, 2026 6:16 PM
मुख्य संवाददाता, गया जी. जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित शहर के नौवागढ़ी मुहल्ले के रहनेवाले सन्नी कुमार को विष्णुपद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी सोमवार को विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने दी है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि नौवागढ़ी मुहल्ले के रहनेवाले समीर कुमार पर छह फरवरी की रात कुछ लोगों ने उस समय जानलेवा हमला किया था, जब वह अपनी मां के लिए दवा खरीदने घर से निकला था. हमलावरों ने समीर कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इसी मामले में पीड़ित समीर के बयान पर आरोपित सन्नी कुमार सहित कई युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसी मामले में आरोपित सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गयी और अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 7:40 PM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 4:48 PM
July 6, 2026 4:24 PM
July 6, 2026 3:15 PM
