[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बीपीएससी अध्यक्ष को पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बीपीएससी अध्यक्ष को पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
बीपीएससी अध्यक्ष को पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

गया न्यूज : बपीएससी अध्यक्ष से मिला एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल

गया.

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल मिला. उनके साथ पांच सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की व मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री छोटू सिंह, प्रांत संगठन मंत्री रौशन कुमार, प्रदेश सह मंत्री व शशि कुमार शामिल थे. संगठन के स्थानीय पदाधिकारी ने मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बापू परीक्षा भवन परीक्षा केंद्र में आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न कारणों से विवादों में है. परीक्षा को लेकर कुछ परीक्षार्थी पटना में आंदोलन कर रहे हैं. पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं.

आयोग व सरकारी की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मानना है कि सभी तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाये रखने की जिम्मेदारी आयोग व सरकार पर है. अगर, एक भी परीक्षार्थी भेदभाव को लेकर सशंकित है, तो आयोग संवेदनशील होकर स्थिति को स्पष्ट करे. पूरे मामले में ऐसा लग रहा है कि मानो आयोग एक तानाशाह की तरह एकपक्षीय बयान जारी कर रहा है. इससे अभ्यर्थियों में भ्रम व डर की स्थिति बनी हुई है. आयोग व सरकार की ही जिम्मेदारी है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनायी जाये. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस मामले में परीक्षार्थियों की जायज मांग के साथ मजबूती के साथ खड़ी है.

जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई हो

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन ने कहा कि सरकार व आयोग 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में गड़बड़ी के लिए छात्रों पर दोषारोपण करना बंद करे और छात्रों के खिलाफ दुर्भावना से काम नहीं करे. इसमें आखिर चूक कहां हुई, यह स्पष्ट करे. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही कर लोगों में संदेश दें. एबीवीपी के एसएफडी दक्षिण बिहार के संयोजक सूरज सिंह ने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करे कि बापू परीक्षा केंद्र के किसी भी परीक्षार्थी से भेदभाव नहीं हो. एबीवीपी की छात्रा सह प्रमुख प्रिया कुमारी ने कहा कि छात्रों को किसी भी तरह के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का उनका लोकतांत्रिक अधिकार है. छात्रों की पिटाई गलत है. पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel