तीन महीने पहले अगवा हुआ व्यक्ति झारखंड से हुआ बरामद
सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर जंगल से तीन महीने पहले अगवा हुए प्रह्लाद को पुलिस ने झारखंड राज्य के चौपारण से बरामद कर लिया.
By Prabhat Khabar News Desk |
July 28, 2024 8:07 PM
बाराचट्टी.
सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर जंगल से तीन महीने पहले अगवा हुए प्रह्लाद को पुलिस ने झारखंड राज्य के चौपारण से बरामद कर लिया. प्रह्लाद चौपारण में वन विभाग की नर्सरी में काम कर रहा था. इसी क्रम में उसे बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सिंधुगढ़ लाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को प्रह्लाद घर से महुआ चुनने निकला था. देर शाम तक उसे घर न लौटने पर परिजनों ने अपहरण की प्राथमिक की दर्ज करायी थी. संबंधित मामले में उसकी खोजबीन की गयी. लेकिन, कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. इसी क्रम में रविवार को उसके चौपारण थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली.इसके बाद उसे बरामद कर थाना लाया गया है. आवश्यक पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 7:40 PM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 4:48 PM
July 6, 2026 4:24 PM
July 6, 2026 3:15 PM
