[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया नयी बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ जदयू जिला कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

नयी बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ जदयू जिला कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

0
नयी बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ जदयू जिला कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

गया. शहर के केंदुई स्थित मानव भारती स्कूल के बगल स्थित जदयू नेता परशुराम प्रसाद की बिल्डिंग में जदयू जिला कार्यालय को रविवार को औपचारिक रूप से शिफ्ट हो गया. हालांकि, इस नयी बिल्डिंग में जदयू जिला कार्यालय का उद्घाटन जुलाई के अंतिम सप्ताह में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा करेंगे. इस बाबत आवश्यक तैयारी की जा रही है. योजना बनायी जा रही है जदयू प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जदयू जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह होगा और जिले के सभी जदयू कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जायेगा. इस बाबत रविवार को नयी बिल्डिंग में जदयू जिला कार्यालय की औपचारिक शुरूआत जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, वरीय नेता शाहजाद शाह व डॉ विनोद कुमार जया की मौजूदगी में की गयी. इस मौके पर वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, अरुण राव, पूनम कुशवाहा, मधुसूदन राय, अरविंद वर्मा, अरविंद प्रियदर्शी, धनंजय शर्मा, डॉ उमेश कुमार मधु, दयानंद विश्वकर्मा सहित जदयू के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel