[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Itchy Scalp Cure: मानसून के दौरान सिर की खुजली से कैसे पाएं छुटकारा, जानें तरीका

Itchy Scalp Cure: मानसून के दौरान सिर की खुजली से कैसे पाएं छुटकारा, जानें तरीका

0
Itchy Scalp Cure: मानसून के दौरान सिर की खुजली से कैसे पाएं छुटकारा, जानें तरीका

Itchy Scalp Cure: बारिश के दिनों में सिर में खुजली होना एक आम समस्या है. ऐसा कई कारणों से होता है जिसे अगर सही समय पर ठीक न किया जाए तो यह बालों के झड़ने का भी कारण बनता है. सिर में हो रहे खुजली से छुटकारा पाने के लिए हम मार्केट में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, फिर भी इससे आराम नहीं मिलता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के काम की है जो बारिश के दिनों में इस तरह की किसी समस्या से परेशान रहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बारिश के इन दिनों में सिर की खुजली से राहत पा सकते हैं.

स्कैल्प मसाज

अगर आप स्कैल्प में हो रहे खुजली से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए. इससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है. बारिश के दिनों में हफ्ते में दो बार एसेंशियल ऑइल्स की मदद से अपने स्कैल्प की मसाज जरूर करें.

Also Read: Hair Care With Coffee: बालों की देखभाल के लिए कॉफी, जानें घर पर हेयर मास्क बनाने का तरीका

Also Read: Hair Care Tips: बारिश के मौसम में होने वाले हेयरलॉस से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Also Read: Curly Hair Care: बरसात के मौसम में इस तरह रखें अपने घुंघराले बालों का ख्याल, जाने तरीका

केमिकल फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें

बालों को धोने के लिए एक केमिकल फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें. ध्यान में रखें कि इसका पीएच बैलेंस 5.5 रहे और इसमें पैराबेन्स और सलफेट बिलकुल भी न हों. कोशिश करें कि आप जिस शैम्पू का इस्तेमाल कर रहे हों उसमें होमिओपैथी कॉम्पोनेन्ट हों.

एंटी-फ्रिज प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

कोशिश करें कि जिन प्रोडक्ट्स का आप इस्तेमाल कर रहे हैं वह एंटी फ्रिज हों. इनमें सीरम, क्रीम और ऑइल्स शामिल हैं. जिन प्रोडक्ट्स का आप इस्तेमाल कर रहे हैं देखें कि उनमें सिलिकॉन और ग्लिसरीन जैसे इंग्रीडिएंट्स हैं या फिर नहीं. अगर है तो बेहतर है.

भरपूर मात्रा में पीएं पानी

बाहर के साथ-साथ आपको अंदर से भी अपना ख्याल रखना चाहिए. कोशिश करें कि आप दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीएं. यह आपके बॉडी और स्कैल्प को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.

Also Read: Hair Care: क्या रातभर बालों में तेल लगाकर रखना फायदेमंद? जानें

LifeStyle Trending Video

https://www.youtube.com/watch?v=bga-Z3mlez0
Previous article गढबनैली में होटल संचालक पर गोलीबारी, बाल- बाल बचे, खोखा बरामद
Next article नयी बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ जदयू जिला कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel