[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गयाजी में 1629 एकड़ में डेवलप होगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

गयाजी में 1629 एकड़ में डेवलप होगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

0
गयाजी में 1629 एकड़ में डेवलप होगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक
गयाजी में बनेगा ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप

Satellite Township: (हरिबंश कुमार, गयाजी) बिहार में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार को हुई. इसमें राज्य के 11 जिलों में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का फैसला लिया गया, इनमें एक गयाजी भी शामिल है. गयाजी में 1629 एकड़ में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डेवलप करने की योजना है. जहां सैटेलाइट टाउनशिप बनाया जाएगा, वहां भवन निर्माण और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है.

शहरी विकास के लिए सरकार का मास्टर प्लान

जानकारी के मुताबिक, शहरी विकास के लिए बिहार सरकार की ओर से मास्टर प्लान तैयार किया गया है. ऐसे में गयाजी में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए स्पेशल एरिया और कोर एरिया का चयन किया जाना है. इसके लिए सरकार ने चिह्नित जमीन पर भवन निर्माण, जमीन की खरीद-बिक्री पर 31 मार्च तक 2027 तक रोक लगाई है. स्पेशल एरिया 22,200 एकड़ निर्धारित किया गया है.

सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का उद्देश्य

इस टाउनशिप का मुख्य उद्देश्य गयाजी नगर निगम से सटे ऐसी टाउनशिप का विकास किया जाना है, जहां ड्रेनेज, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों. टाउनशिप में ग्रीन एरिया और ग्रीन बफर जोन बनाया जाएगा. नई ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए भू-अर्जन और आधारभूत संरचना निर्माण किए जाने की स्वीकृति मार्च 2024 के मंत्री परिषद की बैठक में दी गई थी. पूरी प्लानिंग नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बनाई गई है.

ये हैं कोर एरिया लोकेशन

  • मुख्य शहर के सीमा इलाके से तीन किलोमीटर दूर
  • डिस्टेंशन फ्रॉम सीबीडी : 12 किलोमीटर (मानपुर)
  • एयरपोर्ट : पांच किलोमीटर (गया एयरपोर्ट)

ये हैं स्पेशल एरिया लोकेशन

  • उत्तर-गया शहर
  • दक्षिण-बोधगया
  • पूर्व-फल्गु रिवर
  • पश्चिम-गया प्लानिंग एरिया रसूलगंज

Also Read: बिहार के 11 शहरों में जमीन की खरीद-बिक्री पर क्यों लगी रोक? ये है सम्राट सरकार का मास्टर प्लान

Previous article बगलामुखी जयंती 2026 आज, जानें मां को क्यों कहते हैं पीताम्बरा
Next article कन्या साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक: इस हफ्ते मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या होगी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel