[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion बगलामुखी जयंती 2026 आज, जानें मां को क्यों कहते हैं पीताम्बरा

बगलामुखी जयंती 2026 आज, जानें मां को क्यों कहते हैं पीताम्बरा

0
बगलामुखी जयंती 2026 आज, जानें मां को क्यों कहते हैं पीताम्बरा
बगलामुखी जयंती 2026

Baglamukhi Jayanti 2026: शुक्रवार के दिन बगलामुखी जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है. मां बगलामुखी को पीताम्बरा देवी भी कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है. माँ को दस महाविद्याओं में आठवाँ स्थान प्राप्त है. माँ बगलामुखी को ‘स्तम्भन’ की देवी माना जाता है, जो शत्रुओं की बुद्धि और वाणी को स्तम्भित (रोकने) की शक्ति रखती हैं.

मां को क्यों कहा जाता है ‘पीताम्बरा’?

‘पीत’ का अर्थ है पीला और ‘अम्बर’ का अर्थ है वस्त्र. माँ बगलामुखी को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि वे स्वर्ण के समान आभा वाली हैं और सदैव पीले वस्त्र धारण करती हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, सतयुग में जब भीषण तूफान से सृष्टि नष्ट होने लगी थी, तब भगवान विष्णु ने तपस्या की. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर माँ बगलामुखी ‘हरिद्रा सरोवर’ (हल्दी की झील) से पीले रंग के जल से प्रकट हुईं. इसी कारण उन्हें पीताम्बरा कहा जाता है.  उनकी पूजा में पीले फूल, पीले वस्त्र, हल्दी की माला और पीले नैवेद्य का ही प्रयोग किया जाता है. पीला रंग मंगल और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

बगलामुखी जयंती 2026: शुभ मुहूर्त और तिथियां

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी का प्राकट्य हुआ था. इस वर्ष तिथियों का समय इस प्रकार है:

  • अष्टमी तिथि का प्रारंभ: 23 अप्रैल 2026 को रात 08:49 बजे से
  • अष्टमी तिथि का समापन: 24 अप्रैल 2026 को शाम 07:21 बजे तक
  • उदया तिथि: 24 अप्रैल होने के कारण आज ही मुख्य पूजा और व्रत किया जा रहा है
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक 

यह भी पढ़ें: Baglamukhi jayanti 2026: आज है बगलामुखी जयंती, करें मां पीताम्बरा के चालीसा का पाठ, मिलेगी शांति और सफलता

यह भी पढ़ें: Baglamukhi Jayanti आज, 12 वर्षों बाद बन रहा है ये शुभ योग

Previous article ‘भूत बंगला’ ने एक हफ्ते में की बंपर कमाई, जानिए 7वें दिन का कलेक्शन
Next article गयाजी में 1629 एकड़ में डेवलप होगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel