गया जी में तत्काल टिकट की कालाबाजारी, आरपीएफ ने युवक को दबोचा, मोबाइल से मिले अहम साक्ष्य

Gaya Tatkal Ticket Black Marketing: गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तत्काल टिकट की कथित कालाबाजारी में एक युवक को गिरफ्तार किया. मोबाइल से व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद जांच तेज हो गई है.

By Sakshi kumari | June 29, 2026 9:58 AM

गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Gaya Tatkal Ticket Black Marketing:
गया जी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल टिकट की कथित कालाबाजारी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से तत्काल कोटे का टिकट और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ है. आरपीएफ का दावा है कि मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Gaya Ji RPF: आरपीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र की न्यू बुद्ध कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार के रुप में हुई है. यह कार्रवाई डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह की निगरानी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई.

गया जी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Tatkal Ticket Black Marketing: क्या है पूरा मामला

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और उनकी टीम रेलवे बुकिंग काउंटर के बाहर निगरानी कर रही थी. इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. पूछताछ और तलाशी के बाद उसे हिरासत में लिया गया. उसके पास से तत्काल कोटे का रेलवे टिकट और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया.

Gaya Ji News: मोबाइल जांच में क्या मिला?

आरपीएफ के अनुसार मोबाइल की जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. प्रारंभिक जांच में रेलवे टिकटों की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े लेन-देन के संकेत मिलने का दावा किया गया है. इन साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है.

आरोपी ने पूछताछ में क्या बताया?

आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह तत्काल टिकट बनवाकर यात्रियों से टिकट के मूल मूल्य के अतिरिक्त 500 से 1000 रुपये तक कमीशन लेता था. उसने यह भी बताया कि उसने उसी दिन तीन लोगों के लिए तत्काल टिकट बनवाया था. इन दावों की जांच की जा रही है.

Gaya Ji Railway News: बरामद टिकट और कानूनी कार्रवाई क्या है?

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गया से नागपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 11046 का 29 जून की यात्रा तिथि वाला तत्काल कोटे का काउंटर टिकट बरामद किया गया. आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया में मुकदमा संख्या 1945/26 के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 143 में मामला दर्ज किया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read: गया जी : फतेहपुर में जंगल से भटककर पहुंचे दो हाथी, 2016 की घटना याद कर सहमे ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट