गया में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Gaya Road Accident: जिले के आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर में न्यायालय के सामने जीटी रोड पर सोमवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.

By Sakshi kumari | May 25, 2026 7:34 AM

Gaya Road Accident: (आमस से एस अली की रिपोर्ट) जिले के आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर में न्यायालय के सामने जीटी रोड पर सोमवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बाइक से जा रहा था युवक

मृतक की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के शुमाली मोहल्ला निवासी सैयद मासूम के 21 वर्षीय पुत्र मो.अरमगान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह बाइक से शेरघाटी से हमजापुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दूसरी ओर युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: गया सिटी डायरी : 42 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट, जनता दरबार से लेकर ट्रैफिक तक का पूरा अपडेट