मरीजों के लिए काम की खबर: जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कौन से डॉक्टर रहेंगे मौजूद, देखें पूरी लिस्ट

जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में इलाज कराने आ रहे मरीजों की सुविधा के लिए गुरुवार का ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी दो पालियों में संचालित की जाएगी.

By PRANJAL PANDEY | May 28, 2026 7:00 AM

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में इलाज कराने आ रहे मरीजों की सुविधा के लिए गुरुवार का ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी दो पालियों में संचालित की जाएगी. अस्पताल पहुंचकर भटकने और परेशानी से बचने के लिए, मरीज और उनके परिजन घर से निकलने से पहले डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट और ओपीडी की टाइमिंग यहां चेक कर सकते हैं.

ओपीडी की टाइमिंग

  • सुबह की पाली: 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक.
  • शाम की पाली: 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक.

गुरुवार को मौजूद डॉक्टरों की सूची

  • मेडिसिन: डॉ. हेमंत कुमार
  • शिशु रोग: डॉ. शैलेश कुमार
  • चर्म रोग (स्किन): डॉ. आदिल इमाम
  • सर्जरी: डॉ. संजय कुमार सिंह
  • हड्डी रोग (ऑर्थो): डॉ. अभिषेक कुमार
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी): डॉ. पूनम कुमारी
  • ईएनटी (ENT): डॉ. शरीफ आलम
  • गैर संचारी रोग (NCD): डॉ. मधु कुमारी गुप्ता