घर के दरवाजे में उतरा मौत का करंट, गया में माँ-बेटे के साथ बड़ा हादसा, हालत गंभीर
Gaya News: मननपुर गांव की रहने वाली जीविका कर्मी अनुराधा देवी अपने ही घर में 220 वोल्ट करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं
Gaya News: कोंच से श्रीनिवास की रिपोर्ट
कोंच प्रखंड के छोटकी मननपुर गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गांव की रहने वाली जीविका कर्मी अनुराधा देवी अपने ही घर में 220 वोल्ट करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई.
लोहे के कीवाड़ में उतरा था करंट
परिजनों के अनुसार घर के लोहे के कीवाड़ में अचानक करंट उतर आया था. इसी दौरान महिला और बच्चे उसकी चपेट में आ गए. करंट लगते ही बच्चा दूर जाकर गिर पड़ा, लेकिन अनुराधा देवी करंट की चपेट में फंस गईं और कीवाड़ से चिपक गईं.
परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है.
Also Read: गया में शिक्षिका की घर में भीषण चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
