[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया में बेखौफ अपराधी, इमामगंज में गल्ला व्यवसायी से हथियार के बल पर 60 हजार की लूट, विरोध करने पर मारकर किया घायल

गया में बेखौफ अपराधी, इमामगंज में गल्ला व्यवसायी से हथियार के बल पर 60 हजार की लूट, विरोध करने पर मारकर किया घायल

0
गया में बेखौफ अपराधी, इमामगंज में गल्ला व्यवसायी से हथियार के बल पर 60 हजार की लूट, विरोध करने पर मारकर किया घायल
ए आई द्वारा बनायी गयी तस्वीर

Gaya News(निर्भय पांडेय): जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भीड़हा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम अपराधियों ने तांडव मचाते हुए एक गल्ला व्यवसायी से हथियार के बल पर हजारों रुपये लूट लिए. दो बाइकों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर 60 हजार रुपये नकद लूट लिए और आराम से फरार हो गए. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल भी कर दिया. इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा और भारी आक्रोश का माहौल है.

दुकान बंद करने के समय पहुंचे नकाबपोश बदमाश

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यवसायी की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के बगाही गांव निवासी शिवनंदन साव के रूप में की गई है. शिवनंदन साव भीड़हा मोड़ के पास गल्ला (अनाज) का व्यवसाय करते हैं. मंगलवार की संध्या करीब 6 बजे, जब व्यवसायी अपनी दुकान पर थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश अपराधी वहां आ धमके. अपराधियों ने दुकान में घुसते ही पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर गल्ले में रखे 60 हजार रुपये जबरन लूट लिए.

विरोध करने पर लोहे के कड़े से मारकर किया लहूलुहान

पीड़ित व्यवसायी शिवनंदन साव ने जब अपराधियों की इस हरकत का विरोध करना चाहा और शोर मचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने बर्बरता दिखाई. अपराधियों ने अपने हाथ में पहने भारी लोहे के काड़ा (कड़े) से व्यवसायी के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस हमले में शिवनंदन साव गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मुख्य सड़क की ओर फरार हो गए. जख्मी व्यवसायी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

घटना के दो घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना, छापेमारी जारी

लूट की इस बड़ी वारदात के बाद पीड़ित व्यवसायी ने हिम्मत जुटाकर इमामगंज थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मामले की पुष्टि करते हुए इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गल्ला व्यवसायी शिवनंदन साव द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के अनुसार दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 60 हजार रुपये की लूट की है और व्यवसायी को मारकर घायल किया है. पीड़ित व्यवसायी घटना के करीब दो घंटे बाद थाने पहुंचे, जिसके कारण अपराधी क्षेत्र से भागने में सफल रहे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: तेजस्वी बोले- बिहार में जाति देखकर हो रहे एनकाउंटर, बालिका गृह कांड का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा

Previous article बेतिया: ऑनर किलिंग से दहला गांव, प्रेम प्रसंग से नाराज परिवार ने बेटी को बोरे में बांध फेंका
Next article देश भर में मौसम की करवट, 19 से 24 मई तक गरज चमक और बारिश, तूफानी हवा की चेतावनी
Avatar Of Aditya Kumar Ravi
बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel