[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: ऑनर किलिंग से दहला गांव, प्रेम प्रसंग से नाराज परिवार ने बेटी को बोरे में बांध फेंका

बेतिया: ऑनर किलिंग से दहला गांव, प्रेम प्रसंग से नाराज परिवार ने बेटी को बोरे में बांध फेंका

0
बेतिया: ऑनर किलिंग से दहला गांव, प्रेम प्रसंग से नाराज परिवार ने बेटी को बोरे में बांध फेंका
AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो

Bettiah News: गोपालपुर थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग से नाराज परिवार के लोगों ने अपनी ही 18 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव डोभ में फेंक दिया.

प्रेम संबंध को लेकर घर में होता था विवाद

मामला दक्षिणी घोंघा पंचायत के वार्ड संख्या छह का है. मृतका की पहचान कविता कुमारी के रूप में हुई है.

बताया गया कि कविता का मझौलिया क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था. इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था.

आरोप है कि शनिवार रात परिवार के लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बालू से भरे तीन बोरे के साथ बांधकर सिकरहना नदी किनारे स्थित डोभ में फेंक दिया.

सख्ती से पूछताछ में मां ने कबूला सच

सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस गांव पहुंची. पुलिस जब मृतका के घर पहुंची तो अधिकांश लोग फरार मिले.

पहले मृतका की मां प्रेमशिला देवी ने बेटी के गायब होने की बात कही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर हत्या की बात स्वीकार कर ली.

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डोभ से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पिता समेत अन्य आरोपित फरार

पुलिस ने मामले में मृतका की मां और ममेरे भाई शिवराम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि मृतका के पिता छोटेलाल राम समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel