जेपीएन अस्पताल : गुरुवार को इन विभागों में बैठेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, घर से निकलने से पहले यहां चेक करें ओपीडी की टाइमिंग

जेपीएन सदर अस्पताल (जयप्रकाश नारायण अस्पताल) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने गुरुवार का ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया है.

By PRANJAL PANDEY | June 11, 2026 7:00 AM

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. जेपीएन सदर अस्पताल (जयप्रकाश नारायण अस्पताल) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने गुरुवार का ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को अस्पताल में भटकाव का शिकार न होना पड़े, इसके लिए विभिन्न विशेषज्ञ विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की सूची सार्वजनिक कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गुरुवार को ओपीडी सेवाएं दो अलग-अलग शिफ्टों में संचालित की जाएंगी.

गुरुवार को ओपीडी का समय

  • पहली शिफ्ट (सुबह): सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट (शाम): शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

नीचे देखें जेपीएन सदर अस्पताल की ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची.

विभागीय ओपीडी और डॉक्टरों की सूची

विभाग का नामड्यूटी पर तैनात डॉक्टर
मेडिसिन (Medicine)डॉ. हेमंत कुमार
शिशु रोग (Pediatrics)डॉ. शैलेश कुमार
चर्म रोग (Skin)डॉ. आदिल इमाम
सर्जरी (Surgery)डॉ. संजय कुमार सिंह
हड्डी रोग (Ortho)डॉ. अभिषेक कुमार
स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology)डॉ. पूनम कुमारी
ईएनटी (ENT)डॉ. शरीफ आलम
गैर-संचारी रोग (NCD)डॉ. मधु कुमारी गुप्ता