गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Gaya-Koderma railway: गया-कोडरमा रेलखंड पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष अभियान चलाकर छह बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी जहानाबाद जिले का रहने वाला है. आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
Gaya Ji News: आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
आरपीएफ ने रविवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत गया-कोडरमा रेलखंड पर विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. तलाशी लेने पर उसके पास से छह बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है. बरामदगी के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई.
गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Gaya-Koderma railway: आरपीएफ ने क्या बताया?
आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान छह बोतल विदेशी शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Gaya Ji Rail Police: पूछताछ में क्या जानकारी मिली?
आरपीएफ के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है और शराब को बिहार लाकर अधिक कीमत पर बेचता था, जिससे उसे आर्थिक लाभ होता था. पुलिस इस बयान के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है. आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
Also Read: गया जी में अगले 2 से 3 घंटे में होगी भारी बारिश, शाम 5 बजे तक के लिए अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
