गुरुआ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Gaya Ji News : गया जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बरमा गांव में छापेमारी कर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया.

By PRAMOD KUMAR VERMA GURUA | July 4, 2026 8:55 AM

Gaya Ji News : गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात थाना क्षेत्र के बरमा गांव में छापेमारी कर मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बरमा गांव निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है.पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने गांव में मौजूद है.

थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि, आरोपी पर गंभीर मामला दर्ज

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की.छापेमारी के दौरान विकास सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज है और वह कुछ समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया

उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस अन्य मामलों में भी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

Also Read : दिव्या कुमारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाकपा माले के नेता, न्याय दिलाने की उठाई मांग