[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया-कोडरमा रेलखंड पर शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई

गया-कोडरमा रेलखंड पर शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई

0
गया-कोडरमा रेलखंड पर शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी के साथ आरपीएफ

गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Gaya Ji Liquor News:
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत गया-कोडरमा रेलखंड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान युवक के बैग से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर बरामद हुई. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.

Operation Satark: ऑपरेशन सतर्क के तहत चला विशेष अभियान

आरपीएफ द्वारा रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन सतर्क चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर विशेष जांच अभियान चला रही थी.

Gaya Ji Liquor News: फुटओवर ब्रिज के पास युवक पर हुआ शक

जांच के दौरान फुटओवर ब्रिज के समीप काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया. टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके सामान की जांच शुरू की. पूछताछ में युवक ने अपना नाम गौतम कुमार (24 वर्ष) बताया. वह नालंदा जिले के भगवानपुर, नरहर विगहा का निवासी है. आरपीएफ ने पहचान की पुष्टि के बाद बैग की तलाशी ली.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji News: बैग से बरामद हुई 10.5 लीटर शराब

तलाशी के दौरान बैग से दो बोतल रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की (750 मिली), दो बोतल बकार्डी लेमन व्हिस्की (750 मिली), चार बोतल रॉयल स्टैग (375 मिली) और 12 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 10.5 लीटर बताई गई है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 7,380 रुपये आंकी गई है.

Bihar Liquor News: बिहार में बेचने की बात स्वीकार करने का दावा

आरपीएफ के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था. हालांकि मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा आगे बढ़ाई जाएगी. शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरपीएफ ने मौके पर ही शराब जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई.

Gaya Ji Liquor News: उत्पाद विभाग को सौंपा गया मामला

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, कोडरमा के हवाले कर दिया गया है. अब उत्पाद विभाग मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा. उत्पाद विभाग आरोपी से पूछताछ कर शराब की खरीद और आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच कर सकता है.

Also Read: शिक्षक का दिव्यांग बेटा गया जी से लापता, मानसिक रूप से था विक्षिप्त

Previous article फीकी पड़ गई है सोने की ज्वैलरी? महंगे क्लीनर नहीं, घर की ये चीजें वापस ला देंगी नई जैसी चमक
Next article पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद डच टीम के कोच रोनाल्ड कोमैन ने छोड़ा पद
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel