[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style फीकी पड़ गई है सोने की ज्वैलरी? महंगे क्लीनर नहीं, घर की ये चीजें वापस ला देंगी नई जैसी चमक

फीकी पड़ गई है सोने की ज्वैलरी? महंगे क्लीनर नहीं, घर की ये चीजें वापस ला देंगी नई जैसी चमक

0
फीकी पड़ गई है सोने की ज्वैलरी? महंगे क्लीनर नहीं, घर की ये चीजें वापस ला देंगी नई जैसी चमक
Gold Jewellery Cleaning Tips

How To Clean Gold Jewellery At Home: सोने की ज्वैलरी सिर्फ एक आभूषण नहीं होती, बल्कि इससे कई भावनाएं और यादें भी जुड़ी होती हैं. चाहे वह शादी की अंगूठी हो, सोने की चेन हो या फिर कोई पुराना पारिवारिक गहना, हर ज्वैलरी की अपनी खास अहमियत होती है. लेकिन समय के साथ इनकी चमक कम होने लगती है. इसकी वजह सोने का खराब होना नहीं, बल्कि उस पर जमा धूल, पसीना, तेल, परफ्यूम और अन्य गंदगी होती है.

अगर आपकी गोल्ड ज्वैलरी भी पहले जैसी चमकदार नहीं दिख रही है, तो उसे साफ करने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से भी उसकी चमक वापस लाई जा सकती है.

टूथपेस्ट से करें सफाई

Ef7153Ba B5C4 4E16 88C8 24988C4F5D2E

सोने की ज्वैलरी साफ करने का सबसे आसान तरीका टूथपेस्ट है. इसके लिए थोड़ी-सी मात्रा में साधारण टूथपेस्ट लें और मुलायम कपड़े या ब्रश की मदद से ज्वैलरी पर हल्के हाथों से लगाएं. कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें और साफ कपड़े से सुखा दें. इससे ज्वैलरी पर जमी हल्की गंदगी साफ हो सकती है.

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

C2C90256 03E6 4F18 90Cd 63Ec9082Dd40

अगर ज्वैलरी पर ज्यादा मैल जमा हो गया है, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को ज्वैलरी पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. फिर मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें और पानी से धो लें. इससे जमी हुई गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है.

चेन की चमक बढ़ाने के लिए अपनाएं यह तरीका

सोने की चेन को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड डिश सोप मिलाएं और उसमें चेन को कुछ मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें. फिर साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें.

सफाई करते समय रखें ये सावधानियां

ज्वैलरी साफ करते समय बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे उसकी सतह पर खरोंच आ सकती है. साथ ही, यदि ज्वैलरी में कीमती पत्थर लगे हों, तो किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

थोड़ी-सी देखभाल और नियमित सफाई से आपकी सोने की ज्वैलरी लंबे समय तक नई जैसी चमकदार दिख सकती है.

यह भी पढ़ें: एक जैसी बिछिया पहनकर हो गई हैं बोर? देखें चेन वाली बिछिया के खूबसूरत डिजाइन्स

Previous article गोपालगंज में मामूली विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हालत गंभीर
Next article गया-कोडरमा रेलखंड पर शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel