गया कॉलेज के छात्र सौरव करेंगे एमयू का प्रतिनिधित्व

गया कॉलेज के छात्र सौरव करेंगे एमयू का प्रतिनिधित्व

By HARIBANSH KUMAR | February 15, 2026 6:03 PM

संवाददाता, गया जी राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार व क्षेत्रीय निदेशालय पटना (बिहार व झारखंड ) द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एसपी जैन कॉलेज सासाराम में आयोजित किया गया है. 16 से 22 फरवरी तक आयोजित शिविर में मगध विश्वविद्यालय की भी प्रतिभागिता रहेगी. गया कॉलेज के छात्र सौरव कुमार द्वारा एमयू का प्रतिनिधित्व किया जायेगा. राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आये विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक समन्वय, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है. इस शिविर में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विचार-विमर्श सत्रों और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है. सौरव के चयन से गया कॉलेज व मगध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में हर्ष का वातावरण है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र ने सौरव को शुभकामनाएं देते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय और कॉलेज का नाम रोशन करने की आशा व्यक्त की. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल सौरव के लिए, बल्कि पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है.