विदेशी शराब व केन बियर बरामद, धंधेबाज फरार
विदेशी शराब व केन बियर बरामद, धंधेबाज फरार
By ROHIT KUMAR SINGH |
March 17, 2026 4:32 PM
प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के राजन गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान एक ग्लैमर बाइक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 72 पीस केन बियर और 24 पीस अंग्रेजी व्हिस्की जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी पहचान कर ली गयी है. बरामद बाइक और शराब को जब्त कर थाना लाया गया है. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 7:40 PM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 4:48 PM
July 6, 2026 4:24 PM
July 6, 2026 3:15 PM
