विमान सेवा की बढ़ी उम्मीद

एक निजी कंपनी विमान सेवा बहाल करने की दिशा में बढ़ाया है कदम, अगले महीने से शुरू होने की संभावना

By Prabhat Khabar News Desk | May 6, 2024 11:08 PM

एक निजी कंपनी विमान सेवा बहाल करने की दिशा में बढ़ाया है कदम, अगले महीने से शुरू होने की संभावना

वरीय संवाददाता, बोधगया

गया एयरपोर्ट से बौद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर व यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए जल्द ही विमान सेवा बहाल हो सकती है. इसके लिए एक निजी कंपनी प्रयासरत है व उम्मीद है कि जून से ही गया से यह सेवा बहाल हो जायेगी. गया एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गया से तथागत बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर व लखनऊ के लिए 60-65 सीटों वाले छोटे विमान की सेवा बहाल करने का प्रयास जारी है. कंपनी को इसकी उच्च स्तर पर इजाजत भी मिल चुकी है और अब मई के अंत तक गया एयरपोर्ट प्राधिकरण के साथ कंपनी के प्रतिनिधि बैठक कर विमानों के परिचालन से संबंधित शेड्यूल के साथ अन्य मसलों पर बातचीत करेंगे. जानकारी मिली है कि बोधगया से कुशीनगर के लिए गर्मी के दिनों में भी बौद्ध श्रद्धालुओं की आवाजाही होते रहेगी, जबकि ठंड के दिनों में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो सकती है. हालांकि, फिलहाल गया एयरपोर्ट के रास्ते गया से दिल्ली व गया से कोलकाता के लिए हर दिन विमान सेवा बहाल है. अनशेड्यूल विमानों में आगामी 26 मई से सूबे के हज यात्रियों के लिए भी स्पाइस जेट के विमान आवाजाही करेंगे. हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए विमान प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे गया से प्रस्थान करेगा व यात्रियों के जाने का सिलसिला एक जून जक जारी रहेगा. इस वर्ष गया एयरपोर्ट के रास्ते सूबे एक हजार से ज्यादा आजमीन ए हज मक्का-मदिना के लिए उड़ान भरेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है