बिना पोर्टल पंजीकरण नहीं शुरू होंगे विकास कार्य : पीओ
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-जी राम जी (ग्रामीण) को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं.
By ROHIT KUMAR SINGH |
February 3, 2026 6:41 PM
परैया. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-जी राम जी (ग्रामीण) को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. यह योजना आगामी अप्रैल माह से नये स्वरूप में लागू होगी. कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अब केवल उन्हीं योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, जिनकी एंट्री सरकारी पोर्टल पर सुनिश्चित की जायेगी और बिना डिजिटल पंजीकरण के किसी भी कार्य की अनुमति नहीं होगी. योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के अकुशल श्रमिकों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जायेगी. पोर्टल आधारित व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी, पात्र लाभुकों को सीधा लाभ मिलेगा और मजदूरी भुगतान समय पर सुनिश्चित हो सकेगा. योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में दीवार लेखन सहित अन्य माध्यम अपनाए जा रहे हैं.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 7:40 PM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 4:48 PM
July 6, 2026 4:24 PM
July 6, 2026 3:15 PM
