कुंदरी जंगल में अफीम की फसल को किया नष्ट

कुंदरी जंगल में अफीम की फसल को किया नष्ट

By MANOJ MISHRA | February 23, 2026 6:18 PM

प्रतिनिधि, डुमरिया.

बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के कुंदरी के जंगल में 3.15 एकड भूमि में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट किया है. यह जानकारी बोधि बिगहा थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने दी. उन्होंने बताया कि अफीम विनष्टीकरण में थाना की पुलिस, एसएसबी, उत्पाद विभाग के नोडल अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, अंचल अमीन संयुक्त रूप से अभियान में शामिल रहे. उन्होंने बताया कि खेती करने वालों के विरुद्ध अग्रिम करवाई की जा रही है.