[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया पिता रेलवे कर्मचारी, बड़ा बेटा बैंक मैनेजर, बेटी SBI अधिकारी, अब छोटा बेटा भी बना सरकारी अफसर, जानिए गया जी की यह दिलचस्प कहानी

पिता रेलवे कर्मचारी, बड़ा बेटा बैंक मैनेजर, बेटी SBI अधिकारी, अब छोटा बेटा भी बना सरकारी अफसर, जानिए गया जी की यह दिलचस्प कहानी

0
पिता रेलवे कर्मचारी, बड़ा बेटा बैंक मैनेजर, बेटी SBI अधिकारी, अब छोटा बेटा भी बना सरकारी अफसर, जानिए गया जी की यह दिलचस्प कहानी
BPSC फाइल फोटो

BPSC Success Story: गया जी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने सरकारी नौकरी हासिल की है. सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी के तीनों बच्चों ने सरकारी सेवाओं में सफलता पाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है. दरअसल, गया के शहमीर तकिया निवासी कुमार अमन ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी का पद प्राप्त किया है. उनकी सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

BPSC 70th Result: राजस्व अधिकारी बने गया जी के कुमार अमन

बता दें कि, गया जी के शहमीर तकिया निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी अजय कुमार गुप्ता का परिवार सफलता की नई मिसाल बन गया है. परिवार के तीनों भाई-बहनों ने सरकारी सेवाओं में अपनी पहचान बनाई है. सबसे छोटे बेटे कुमार अमन ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व अधिकारी का पद हासिल किया है. उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग की प्रेरक कहानी है.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

BPSC Success Story: एक ही परिवार के तीनों भाई-बहन सरकारी सेवा में

कुमार अमन के बड़े भाई कुमार अभिषेक गया जिले के वजीरगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर हैं. वहीं उनकी बहन गुजरात में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं. अब कुमार अमन की सफलता ने परिवार की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है.

BPSC Result News: IIT रुड़की से इंजीनियरिंग, फिर BPSC तक का सफर

कुमार अमन ने शुरुआती शिक्षा गया में पूरी की. इसके बाद उन्होंने कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में आईआईटी रुड़की में प्रवेश प्राप्त किया. इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में काम किया और वर्तमान में कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं.

Gaya Ji News: नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी

कुमार अमन ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था. इसके बावजूद वे रोज ड्यूटी के बाद दो से तीन घंटे नियमित अध्ययन करते थे. सीमित समय का प्रभावी उपयोग ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा आधार बना.

Gaya Ji BPSC Success: बचपन से तीनों भाई-बहनों ने की एक-दूसरे की मदद

बड़े भाई कुमार अभिषेक के अनुसार तीनों भाई-बहन बचपन से ही पढ़ाई में एक-दूसरे का सहयोग करते थे. किसी विषय में कठिनाई आने पर मिलकर समाधान निकालते थे. यही आपसी सहयोग, अनुशासन और निरंतर मेहनत आज तीनों को अलग-अलग सरकारी सेवाओं तक लेकर पहुंची है.

माता-पिता के त्याग और संस्कार बने सफलता की नींव

कुमार अमन के पिता अजय कुमार गुप्ता रेलवे मेल सर्विस से सेवानिवृत्त हैं. उन्होंने बताया कि दोनों बेटों ने गया के क्रेन मेमोरियल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की, जबकि बेटी ने डीएवी कैंट एरिया स्कूल से पढ़ाई की. उनकी पत्नी अनीता गुप्ता ने बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाई. परिवार इस उपलब्धि को वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों का परिणाम मानता है.

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी सफलता

कुमार अमन की सफलता यह संदेश देती है कि यदि समय का सही प्रबंधन, निरंतर अभ्यास और परिवार का सहयोग मिले तो नौकरी के साथ भी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है.

Also Read: बोधगया में भगवान जगन्नाथ का पट बंद, अब 14 जुलाई को होंगे दर्शन, जानिए क्यों

Previous article गोपालगंज के बथुआ बाजार में सड़क बनी तालाब, प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी
Next article SIR को लेकर विपक्ष की 23 पार्टियों ने CJI को लिखा लेटर
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel