मारपीट और गाली-गलौज मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Gaya Ji News :पुलिस ने तीनों आरोपियों से थाना में पूछताछ की. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
By Rajeev Kumar |
June 2, 2026 2:29 PM
Gaya Ji News : (मनोज मिश्रा की रिपोर्ट)
...
भदवर थाना पुलिस ने मारपीट एवं गाली-गलौज के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
इस संबंध में भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 35/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपियों में जमुनिया कला गांव निवासी राकेश कुमार, आनंद कुमार एवं सचिन कुमार शामिल हैं. तीनों को सोमवार रात छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया.
मामले में आगे की कार्रवाई जारी है
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों से थाना में पूछताछ की. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 7, 2026 6:45 AM
July 6, 2026 7:40 PM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 4:48 PM
July 6, 2026 4:24 PM
July 6, 2026 3:15 PM
